Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : रिजल्ट (जारी), काउंसलिंग
    • लेख
    • यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : रिजल्ट (जारी), काउंसलिंग

    यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : रिजल्ट (जारी), काउंसलिंग

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 10 Mar 2026, 05:28 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने 10 मार्च, 2026 को यूसीड 2026 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट यूसीड एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर अपने लॉगिन से यूसीड 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूसीड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 11 जून, 2026 है। यूसीड 2026 का स्कोर सिर्फ़ एकेडमिक ईयर 2026-27 में एडमिशन के लिए वैलिड होगा।

    यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : रिजल्ट (जारी), काउंसलिंग
    यूसीड 2026 (UCEED 2026 in hindi) : पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, बुक्स, उत्तर के साथ बीते वर्ष के प्रश्न

    इससे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे ने 6 मार्च, 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर यूसीड रिजल्ट 2026 घोषित किया। जो कैंडिडेट एग्जाम में बैठे थे, वे अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके यूसीड 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूसीड 2026 स्कोरकार्ड 10 मार्च से 31 जुलाई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। यूसीड 2026 का रिजल्ट, पार्ट A और B के मार्क्स जोड़कर यूसीड 2026 फाइनल आंसर की के अनुसार तैयार किया गया है। अधिकारियों ने एडमिशन ब्रोशर में यूसीड रिजल्ट इवैल्यूएशन क्राइटेरिया भी नोटिफाई किया है। यूसीड एंट्रेंस एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्टर करने और पार्टिसिपेटिंग IITs में B.Des एडमिशन पाने के लिए एलिजिबल होंगे। यूसीड 2026 रिजल्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
    यूसीड 2026 रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

    इससे पहले आईआईटी बॉम्बे ने 20 जनवरी को पब्लिश की गई ड्राफ्ट आंसर की के खिलाफ सभी वैलिड आपत्तियों पर विचार करने के बाद 28 जनवरी, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर यूसीड 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इससे पहले, आईआईटी बॉम्बे ने 18 जनवरी, 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक UCEED 2026 का एग्जाम करवाया था। स्टूडेंट्स के रिएक्शन के आधार पर, यूसीड का एग्जाम आसान था। उम्मीदवार उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल यूसीड 2026 का कटऑफ ज़्यादा रहेगा। उम्मीदवारों को यूसीड 2026 एंट्रेंस एग्जाम के दोनों पार्ट्स में शामिल होना था।
    यूसीड 2026 की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    UPES B.Des Admissions 2026

    Last Date to Apply: 26th March | Ranked #45 amongst Universities in India by NIRF | Ranked #1 in Academic Reputation in India by QS World University Rankings

    Pearl Academy B.Des Admissions 2026

    No. 1 Design & Fashion Institute by ASSOCHAM, India Today, Outlook and The Week rankings

    लेट फीस के साथ यूसीड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 10 नवंबर, 2025 को बंद हो गया था। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते थे। नोटिफिकेशन में यूसीड 2026 का पूरा शेड्यूल दिया गया है।
    यूसीड 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

    यूसीईईडी प्रश्न पत्र (UCEED question paper in Hindi) में विज़ुअलाइज़ेशन और स्थानिक तर्क, व्यावहारिक और वैज्ञानिक ज्ञान व अवलोकन और डिज़ाइन संवेदनशीलता जैसे विषय पूछे जाएंगे। यूसीड 2026 प्रवेश मानदंड, संभावित तिथियां, पेपर पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए लेख को आगे पढ़ें।

    यूसीड 2026-अवलोकन (UCEED 2026 : Overview in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का पूरा नाम

    अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन

    परीक्षा का संक्षिप्त फेमस नाम

    यूसीड (UCEED)

    परीक्षा संचालक

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे)

    परीक्षा की बारंबारता

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा का स्तर

    नेशनल लेवल एग्जाम

    परीक्षा भाषा माध्यम

    इंग्लिश

    यूसीड ऑफिशियल वेबसाइट

    uceed.iitb.ac.in

    यूसीड आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    काउंसलिंग माध्यम

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    यूसी 2026 परीक्षा तिथि

    18 जनवरी 2026

    यूसीड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानें (Know About UCEED Entrance Exam in Hindi)

    अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (UCEED) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे द्वारा स्नातक छात्रों के लिए वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। आईआईटी बॉम्बे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर यूसीड की महत्वपूर्ण तिथियां (UCEED important date in Hindi) जारी की हैं। यूसीड परीक्षा 2026 (UCEED exam 2026 in hindi) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को बार-बार देखें।

    यूसीड 2026 परीक्षा तिथियां (UCEED 2026 Exam Dates in Hindi)

    डिज़ाइन एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि "यूसीड परीक्षा 2026 कब है?" इसलिए, यूसीड परीक्षा 2026 (UCEED exam 2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवार IITB BDes प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल देख सकते हैं। यूसीड 2026 परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

    यूसीड परीक्षा तिथि 2026

    यूसीड इवेंट्स

    तिथियां

    यूसीड 2026 नोटिफिकेशन1 अक्टूबर 2026

    यूसीड 2026 रजिस्ट्रेशन/यूसीड 2026 आवेदन

    1 अक्टूबर 2025

    यूसीड 2026 एप्लीकेशन लास्ट डेट

    31 अक्टूबर 2025

    5 नवंबर 2025

    यूसीड 2026 एप्लीकेशन लास्ट डेट लेट फीस के साथ

    7 नवंबर 2025
    10 नवंबर 2025

    यूसीड एडमिट कार्ड 2026

    2 जनवरी 2026

    यूसीड एडमिट कार्ड 2026

    8 जनवरी 2026

    यूसीड 2026 एग्जाम डेट

    18 जनवरी 2026

    (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

    यूसीड 2026 ड्रॉफ्ट आंसर की22 जनवरी 2026
    यूसीड 2026 फाइनल आंसर की28 जनवरी 2026 शाम 5 बजे
    यूसीड पार्ट ए कटऑफ डेट5 फरवरी 2026

    यूसीड रिजल्ट 2026

    6 मार्च 2026

    यूसीड स्कोर कार्ड डाउनलोड10 मार्च 2026
    यूसीड स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026

    बी.डेस कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रस्तुत करना

    14 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक

    राउंड 1 सीट आवंटन

    21 अप्रैल, 2026

    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    21-29 अप्रैल, 2026

    सीट वापसी

    30 अप्रैल - 11 मई, 2026

    राउंड 2 सीट आवंटन

    19 मई, 2026

    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    19-27 मई, 2026

    सीट वापसी

    28 मई-9 जून, 2026

    राउंड 3 सीट आवंटन

    10 जून, 2026

    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    10-14 जून, 2026

    सीट वापसी

    15-19 जून, 2026

    राउंड 4 सीट आवंटन

    24 जून, 2026

    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    24-28 जून, 2026

    सीट वापसी

    29 जून - 1 जुलाई, 2026

    राउंड 5 सीट आवंटन

    3 जुलाई, 2026

    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    3-9 जुलाई, 2026

    यूसीड क्या है? (What is UCEED?)

    आईआईटी संस्थानों से डिजाइन में स्नातक यानी बीडेस (बैचलर इन डिजाइन) करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूसीड परीक्षा (UCEED exam in hindi) उत्तीर्ण करना जरूरी होता है। यूसीड (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे शीर्ष आईआईटी परिसरों में पेश किए जाने वाले यूसीड पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों में चार साल का बैचलर इन डिजाइन (बी. डेस) कार्यक्रम है। कुछ संस्थान उम्मीदवारों को 5 साल का एकीकृत मास्टर कार्यक्रम भी प्रदान करते हैं ।

    यूसीड पात्रता मानदंड 2026 (UCEED eligibility criteria 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कुछ शर्तें और आवश्यकताएं हैं जिन्हें छात्रों को यूसीड 2026 के लिए पात्र होने के लिए पूरा करना आवश्यक है। प्राधिकरण द्वारा ब्रोशर के साथ यूसीड परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड (UCEED exam 2026 eligibility criteria) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    यूसीईईडी परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड (UCEED exam 2026 eligibility criteria)

    • मानदंड 1 – आयु सीमा (age limit):

      • यदि उम्मीदवार ओपन/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित है तो उसका जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। यदि वह एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी श्रेणी से है तो उसका जन्म 1 अक्टूबर 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

    • मानदंड 2 - प्रयासों की संख्या (Number of attempts):

      • एक उम्मीदवार यूसीड के लिए अधिकतम दो बार प्रयास कर सकता है, वह भी लगातार वर्षों में।

      • ध्यान दें कि यूसीड स्कोर एक वर्ष के लिए केवल उसी शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए वैध है।

    • मानदंड-3ः योग्यता परीक्षा (Qualifying examination) :

      • उम्मीदवार को UCEED 2026 में भाग लेने के लिए पात्र होने के लिए 2025 या 2026 में पहली बार कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

      • सभी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य) के छात्र और कला एवं मानविकी) पात्र हैं।

      • जो लोग 2024 या उससे पहले अपनी योग्यता परीक्षा (बारहवीं कक्षा) में पहली बार उपस्थित हुए थे, वे यूसीईईडी 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्र नहीं हैं।

    UCEED 2026 Admission Guide
    Download this free ebook to know everything about the UCEED exam conducted by IIT Bombay for B.Des admissions at participating design institutes.
    Download EBook

    यूसीड आवेदन पत्र 2026 (UCEED Application Form 2026 in Hindi)

    IIT बॉम्बे अपनी आधिकारिक वेबसाइट- uceed.iitb.ac.in पर UCEED 2026 पंजीकरण फॉर्म (UCEED 2026 registration form in hindi) जारी करेगा। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को यूसीड 2026 पात्रता मानदंड (UCEED 2026 eligibility criteria in hindi) की जांच करनी चाहिए ताकि किसी भी अयोग्यता का सामना न करना पड़े। यूसीड पंजीकरण फॉर्म 2026 भरने के चरण नीचे दिए गए हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in पर जाएं

    • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें

    • आवश्यक जानकारी भरें जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें

    • यूसीड 2026 आवेदन पत्र लिंक पर जाएं और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • आवश्यक विवरण भरें जैसे -

      • उम्मीदवार का नाम

      • पिता का नाम

      • माता का नाम

      • मोबाइल नंबर

      • ईमेल आईडी

      • लिंग

      • जन्म तिथि

      • संचार पता

      • शैक्षणिक विवरण

      • राष्ट्रीयता

    • यूसीड 2026 परीक्षा केंद्र चुनें

    • स्कैन की गई तस्वीर अपलोड करें

    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

    • श्रेणी के अनुसार यूसीड पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें

    ITM Institute of Design and Media Admissions 2026

    Faculty from A+ Design schools of India and Abroad | 100% Placement Assistance

    IIAD Admissions 2026

    Leading Design College | Highest CTC: ₹12 LPA | Average CTC: ₹7.5 LPA | Scholarships for Deserving Students

    श्रेणी

    यूसीड रजिस्ट्रेशन शुल्क (बिना विलंब शुल्क)

    महिला (सभी श्रेणी)

    2000 रुपये

    एससी/एसटी/दिव्यांग

    2000 रुपये

    अन्य सभी

    4000 रुपये

    नोट: यदि आवेदक आवेदन की अंतिम तिथि के बाद पंजीकरण कराते हैं तो उन्हें 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

    • यूसीड 2026 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें

    ये भी पढ़ें :

    यूसीड सिलेबस 2026 (UCEED Syllabus 2026 in hindi)

    यूसीड 2026 परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के आधार पर विषयों की पूरी सूची होना अर्हता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, उम्मीदवारों को यूसीड परीक्षा 2026 सिलेबस पहले से ही जांच लेना चाहिए और उसके अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी चाहिए। चूंकि यूसीड 2026 पाठ्यक्रम (UCEED Syllabus 2026 in hindi) अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसलिए उम्मीदवार पिछले वर्ष की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम नीचे देख सकते हैं।

    यूसीड सिलेबस 2026 खंड A (UCEED exam 2026 Syllabus for Part A)

    टॉपिक

    वर्णन

    Visualization and Spatial Reasoning

    Ability to visualize and transform 2D shapes and 3D objects and their spatial relationships.

    Practical and Scientific Knowledge

    Know-how of scientific principles and everyday objects.

    Observation and Design Sensitivity

    Capacity to detect concealed properties in day-to-day life and think critically about them. Attention to detail, classification, analysis, inference, and prediction.

    Environment and Society

    General awareness of environmental, social, and cultural connections with design.

    Analytical and Logical Reasoning

    Ability to analyze qualitative and quantitative information.

    Language

    Proficiency in reading and comprehending Standard English.

    Creativity

    Grasp verbal and non-verbal analogies, metaphors, signs, and symbols.

    यूसीड सिलेबस 2026 खंड B (UCEED Exam 2026 Syllabus for Part B)

    टॉपिक्स

    वर्णन

    Drawing

    Ability to draw products, people, or scenes in proportion with good line quality, composition, proportion, perspective, and shading.

    Design Aptitude

    Capability to practically and appropriately respond to problems/situations with ingenuity and empathy.

    ये भी पढ़ें :

    यूसीड एग्जाम पैटर्न 2026 (UCEED Exam Pattern 2026 in hindi)

    आधिकारिक वेबसाइट पर यूसीड ब्रोशर के साथ, यूसीड 2026 परीक्षा पैटर्न भी जारी किया जाएगा। यूसीड 2026 के परीक्षा पैटर्न में प्रश्न के प्रकार, प्रश्नों की संख्या, अवधि, परीक्षा मोड और बहुत कुछ जैसे विवरण शामिल होंगे।

    यूसीड एग्जाम पैटर्न (UCEED Exam Pattern)

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे

    यूसीड प्रश्न पत्र माध्यम

    अंग्रेजी

    सेक्शन

    पार्ट-A और पार्ट-B

    यूसीड कुल अंक

    300

    यूसीड 2025 के बारे में यहां पढ़ें

    यूसीईईडी 2026 तैयारी टिप्स (UCEED 2026 preparation tips in hindi)

    • तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए।

    • प्रत्येक विषय का विस्तार से अध्ययन करते समय, उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण अवधारणाओं और सूत्रों वाले फ्लैशकार्ड तैयार करने चाहिए।

    • परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का भी प्रयास करना चाहिए।

    • एक ही समय में गति और सटीकता बनाए रखने पर ध्यान दें।

    • अपनी रचनात्मकता और अवलोकन कौशल को बढ़ावा दें

    • डिज़ाइन के तत्वों और बुनियादी सिद्धांतों, जैसे रंग सिद्धांत, टाइपोग्राफी और एनीमेशन तकनीकों को समझें।

    ये भी पढ़ें :

    यूसीड 2026 श्रेष्ठ पुस्तकें (UCEED 2026 best Books in hindi)

    अधिकांश टॉपर्स के अनुसार, यूसीड 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए सही पुस्तक अध्ययन चुनना आवश्यक है। यूसीड अध्ययन सामग्री 2026 की मदद से, उम्मीदवार न केवल विषयों की विस्तृत व्याख्या जान सकते हैं, बल्कि पिछले वर्ष के पेपर और भी बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं।

    Name of the UCEED Book

    Author's Name

    UCEED (BDes) Entrance Books and Test Series

    AFA India

    Analytical Reasoning, Mental Aptitude, Verbal Aptitude (UCEED Guide)

    Institute Of Creative Sciences

    Verbal and Non-Verbal Reasoning

    RS Aggarwal

    Quantitative Aptitude

    RS Aggarwal

    Cracking CEED & UCEED (with Previous Years' Papers and Mock Tests)

    Ashok Goel and Arjun Kamal

    UCEED (B.Des) Entrance Books and Test Series

    AFAINDIA

    Cracking CEED & UCEED (with Previous Years' Papers and Mock Tests)

    Ashok Goel and Arjun Kamal

    UCEED Design Environment & Social Awareness In Design Perspective Combined With Mental & Verbal Aptitude

    Sreejanshilpa

    पिछले वर्ष का यूसीईईडी प्रश्न पत्र (UCEED question paper previous year)

    यूसीड 2026 परीक्षा (UCEED 2026 exam) की तैयारी का विश्लेषण करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का प्रयास करना है। यूसीड पिछले वर्ष के पेपर से उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

    यूसीड पिछले वर्ष के प्रश्न उत्तर के साथ


    यूसीड आंसर की 2026

    आईआईटी बॉम्बे ने 20 जनवरी, 2026 को यूसीड 2026 की ड्राफ्ट आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी है। यूसीड आंसर की 2026 उम्मीदवारों को अपने स्कोर कैलकुलेट करने में मदद करती है। उम्मीदवारों को 22 जनवरी, 2026 तक यूसीड 2026 आंसर की के खिलाफ कोई भी आपत्ति उठाने की अनुमति है। मिली आपत्तियों के आधार पर, यूसीड 2026 की फाइनल आंसर की 28 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी।

    यूसीड रिजल्ट 2026

    आईआईटी बॉम्बे यूसीड 2026 के नतीजे 6 मार्च, 2026 को ऑनलाइन uceed.iitb.ac.in पर घोषित करेगा। यूसीड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके और दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके चेक किया जा सकता है। छात्रों को अपने लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके यूसीड रिजल्ट चेक करना होगा और आगे की एडमिशन प्रोसेस के लिए उसे डाउनलोड करना होगा। यूसीड 2026 स्कोरकार्ड 10 मार्च, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

    यूसीड 2026 काउंसलिंग

    आईआईटी बॉम्बे ने यूसीड काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल ऑनलाइन नोटिफाई कर दिया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अलॉट की गई तारीखों के अनुसार यूसीड 2026 काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। यूसीड काउंसलिंग प्रोसेस में लगभग 4-5 राउंड होंगे और इसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट एक्सेप्टेंस और एडमिशन फीस पेमेंट आदि शामिल हैं। पहला सीट अलॉटमेंट 21 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईआईटी बॉम्बे यूसीड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू करेगा?
    A:

    IIT बॉम्बे ने1 अक्टूबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर यूसीड 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया।

    Q: यूसीड 2026 के लिए आयु सीमा मानदंड क्या है?
    A:

    OPEN/EWS/OBC-NCL श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए, SC, ST या PwD श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

    Q: यूसीड स्कोर कितने वर्षों के लिए वैध है?
    A:

    यूसीड स्कोर एक वर्ष के लिए वैध है और केवल उसी शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए वैध है।

    Q: यूसीड 2026 परीक्षा का तरीका क्या होगा?
    A:

    यूसीड 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में 18 जनवरी 2026 को हुई।

    Articles
    |
    Upcoming Design Exams
    Certifications By Top Providers
    Certificate Program in Machine Learning and AI with Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Certificate Program in Design Thinking
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Computer Fundamentals
    Via Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore
    Data Analysis Using Excel
    Via Indian Institute of Technology Kanpur
    Visual Effects VFX Course
    Via Tech Mahindra SMART Academy for Digital Technologies, Visakhapatnam
    PG Diploma in Software Development
    Via International Institute of Information Technology Bangalore
    Udemy
     1087 courses
    Coursera
     505 courses
    Edx
     330 courses
    Vskills
     157 courses
    Swayam
     136 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UCEED

    On Question asked by student community

    Have a question related to UCEED ?

    Hello,

    With an SC category rank of 92 in UCEED, you may be eligible for admission to some IITs, depending on the cutoff and seat availability during the counselling process. The cutoff varies each year, so you can check the details for the previous year's cutoff here: UCEED Previous Years

    Hi! To check the UCEED 2025 opening and closing rank, click on the link provided below.
    Link: UCEED 2025 cutoff

    Some of the top-ranked UCEED coaching institutes in Noida include BRDS, Pahal Design, Bhardwaj Classes, MY Design Studio, and Design Aspirants.